फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news fake flour factory

Mainpuri News: राजनीतिक रसूख के पीछे दबा रहा नकली आटा मिल का राज

Sun, 09 Aug 2026 12:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news fake flour factory
मैनपुरी। राजनीतिक संरक्षण और रसूख के चलते नकली आटा बनाने की मिल का राज दबा रहा, बिना किसी रोक-टोक के ये संचालित रही थी। कई बार क्षेत्रीय लोगों दबे पांव इसकी शिकायत भी की, लेकिन किसी ने भी इस पर हाथ नहीं डाला। मिल संचालक अजीत कुमार के पिता नरेंद्र 2001 से 2006 तक नगर पालिका ज्योती खुड़िया के चेयरमैन रहे हैं।
विज्ञापन


आटा मिल में टेलकम पाउडर मिलाकर आटे को चमकदार बनाने का काम किया जाता था। क्षेत्र में नरेंद्र कुमार का राजनीतिक रसूख होने की वजह से कोई भी रोक-टोक नहीं कर पाता था। बताया जाता है कि पूर्व में समाजवादी पार्टी में भी इनके अच्छे संबंध थे, इस वजह से उनका आज भी विभागों में अधिकारियों से मिलना जुलना है। इस वजह से कोई विभाग भी उनके ऊपर हाथ नहीं डालता था। वर्तमान में भी एक राजनीतिक पार्टी से उनके संबंध है। हालांकि खाद्य विभाग ने इस बार उनकी आटा मिल पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां बनाए जाने वाला नकली आटा मैनपुरी के अलावा कौन-कौन से जनपद में भेजा जाता था इसकी भी खाद्य विभाग जानकारी कर रहा है।
विज्ञापन

______

तीन दिन में 15 आटा यूनिटों पर छापा
मैनपुरी। आटा में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉक्टर श्वेता सैनी के निर्देशन में चार अगस्त से छह अगस्त तक छापामार कार्रवाई की। तीन दिन में हुई कार्रवाई के दौरान जिले की 15 आटा यूनिटों पर जांच की गई। इस दौरान चार यूनिटों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि 14 यूनिट संचालकों को नोटिस जारी कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed