{"_id":"6a36fa50152334da06071f9e","slug":"mainpuri-news-cyber-thug-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161504-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल कर रहे थे दूसरे का खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल कर रहे थे दूसरे का खाता
विज्ञापन
फोटो 7 पुलिस की गिरफ्त में आए साइबर ठग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नसीरपुर के रहने वाले एक युवक के खाते को साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, शिकायत के बाद सक्रिय हुई कुर्रा पुलिस ने शनिवार को दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से मोबाइल, एटीएम, नकदी आदि बरामद हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि गांव नसीरपुर के रहने वाले विकास कुमार ने कुछ दिन पहले शिकायत दी थी। बताया कि उनके भाई से नौकरी लगवाने के नाम पर बैंक पास बुक, एटीएम आदि ले लिया गया है। उन्हें जानकारी हुई है कि भाई के खाते से लाखों रुपये का लेनदेन किया जा रहा है। इसकी जानकारी भाई को नहीं है। शिकायत पर पुलिस ने सिद्धार्थ सिंह निवासी चंदरपुर थाना कुर्रा और मुकेश सिंह निवासी बदनपुर थाना किशनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को एक सूचना पर दोनों को विलंदा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए साइबर ठगों ने बताया कि वह तो खाते किराए पर लेते हैं। साइबर धोखाधड़ी से आई धनराशि को निकाल लेते हैं। अब तक वह लोग नसीरपुर निवासी युवक के खाते से करीब 64 लाख रुपये का लेनदेन कर चुके हैं। पूछताछ में साइबर ठगों ने अपने नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारियां दीं। पकड़े गए ठगों के कब्जे से दो बैंक पास बुक, पांच हजार की नकदी, तीन मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।