सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news hindu sammelan

Mainpuri News: हिंदू एकता से ही आने वाले समय में देश बनेगा हिंदू राष्ट्रध

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news hindu sammelan
विज्ञापन
कुसमरा। कुसमरा के निकटवर्ती रामनगर के एक मैरिज होम में बुधवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू जागरण तथा सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज में एकता की नई चेतना जाग्रत करना रहा। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत नवलकिशोर दास ने कहा कि हिंदू एकता से ही देश आने वाले समय में हिंदू राष्ट्र बनेगा।
Trending Videos

उन्होंने नारी शक्ति व सनातन संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना अनिवार्य है। तभी सकल हिंदू सम्मेलन की सार्थकता होगी और हिंदू एकता से ही देश समृद्ध होकर हिंदू राष्ट्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग प्रचारक अखिलेश ने सामाजिक एकता पर बल देकर कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की उन्नत का आधार है। हमें जात-पांत से ऊपर उठकर धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आना होगा।
सरिता त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए जात-पांत से ऊपर उठकर हम हिंदू हैं। यह मानकर सभी को एकत्रित होना होगा। तभी हिंदू राष्ट्र का सपना सच हो सकता है। अजयपाल सिंह, कौशल सिंह, राहुल मिश्रा, प्रदीप तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, रमाशंकर तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, जीतू सिसौदिया, श्याम कुमार तिवारी, लालबहादुर जाटव, मिथुन वाल्मीकि मौजूद रहे। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed