{"_id":"699b6915260f89ad98005c89","slug":"mainpuri-news-holi-offer-cyber-thug-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-154532-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मंहगे पड़ सकते हैं होली डिस्काउंट ऑफर, साइबर ठग हुए सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मंहगे पड़ सकते हैं होली डिस्काउंट ऑफर, साइबर ठग हुए सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के रंगों के बीच साइबर ठगों की पिचकारी से ऑफर्स की डील निकल रही है, बचना है तो होली डिस्काउंट ऑफर, अंजान नंबर से आने वाली अन्य होली डील से दूर रहें। साइबर थाना पुलिस एडवायजरी जारी कर रही है कि किसी भी अंजान नंबर से आने वाले लिंक को ओपन न करें।
साइबर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अगर आपको व्हाट्सअप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, ई-मेल या फेसबुक पर डिस्काउंट ऑफर, कैशबैक, सेल या फ्री गिफ्ट वाउचर्स के मैसेज आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कोई लिंक मिलता है तो उसे क्लिक करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। जनपद में अभी इस तरह का मामला सामने नहीं आया है, मगर सावधानी बेहद जरूरी है। किसी अंजान नंबर से आने वाले लिंक, एपीके फाइल को न खोलें। इसके अलावा अंजान नंबर से आने वाली सूचनाओं आदि पर भी आंख बंद कर विश्वास न करें। ये साइबर ठगों की पिचकारी हाे सकती है, जिसे हैकर्स रंग-बिरंगे पैकेज में तैयार कर एक लिंक के रूप में आपको भेज रहे हैं। जैसे ही आप नजदीक जाएंगे, साइबर ठगों की पिचकारी आपके बैंक खाते को पल भर में खाली कर देगी। सावधानी बरतने से आप साइबर ठगों के जाल से बच सकते हैं।
-- -- -
जरा सी चूक और खाता खाली.....
आपकी जरा सी चूक और हैकर्स आपका खाता खाली कर सकते हैं। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि हैकर्स मोबाइल में खतरनाक वायरस इंस्टॉल कर अकाउंट और पर्सनल डेटा कैप्चर कर सकते हैं। इसलिए खुद भी सावधान रहें और आने वाले अंजान लिंक को दूसरे को भी शेयर न करें।
-- -- -
ऑनलाइन ऑफर्स के लालच में न आएं। अंजान नंबर से आने वाले लिंक या अन्य मैसेज को ब्लॉक करना ही बेहतर है। यदि आप सावधानी बरतेंगे तो हैकर्स आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। यदि आप किसी साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण
Trending Videos