सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news voter list dispute

Mainpuri News: मतदाता सूची में नाम कटने पर बवाल, दो पक्षों में पथराव

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news voter list dispute
बरनाहल में पथराव करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के नगला भाई खां में बीएलओ पर वोट काटने के आरोप को लेकर दो पक्ष के लोगों में बवाल हो गया। दोनों ओर से काफी देर तक ईंट-पत्थर चले। गांव में दहशत का माहौल बन गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्ष ने थाने पहुंच कर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव नगला भाई खां में स्थित विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र जुल्फिकार अहमद बीएलओ का काम देख रहे हैं। गांव के रहने वाले मो. आसिफ ने शनिवार को पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में बीएलओ पर 134 वोट काटने का आरोप लगाया था। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चलने लगे। कुछ लोग घर की छतों पर आ गए और पत्थर फेंकने लगे। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। बवाल के दौरान दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को आता देख दोनों पक्ष के लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके से दोनों पक्ष के जहूर खान इस्तकार, सहवाग, सरफराज और ग्यास अहमद को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। पता चला कि पंचायत चुनाव की सूची में नाम काटे जाने को लेकर दोनों पक्ष के बीच बवाल हुआ है। दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बवाल करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed