सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news sir survay

Mainpuri News: 38649 मतदाता मृतक पाए गए, जल्द होगा काम पूरा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sir survay
फोटो 6 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा करते आयुक्त आगरा मंडल। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयुक्त आगरा मंडल नगेंद्र प्रताप ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की। कहा कि पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। इसलिए जो भी कार्य जिस स्तर पर शेष हैं उन्हें तत्काल पूर्ण किया जाए।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि छह जनवरी 26 को ड्राफ्ट रोल आलेख्य प्रकाशन के दौरान जनपद में 1,176,538 मतदाता थे। 651091 पुरुष एवं 525424 महिला मतदाता हैं। अब तक दो लाख 26 हजार 880 मतदाता अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट पाए गए हैं। 38649 मतदाता मृतक पाए गए हैं। जबकि 99066 मतदाता अन्य स्थानों पर शिफ्टेड हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में 100 आयु वर्ष के 178 मतदाताओं का उप जिलाधिकारी अपने स्तर से पुनः सत्यापन करा लें। 80 से अधिक आयु वर्ग के 22 हजार 615 मतदाताओं का भी भौतिक सत्यापन कराया जाए। चारों विधानसभाओं में 89379 फार्म-6 के सापेक्ष 89 हजार 378 फार्म ऑनलाइन किए जा चुके हैं। 67486 फॉर्म को स्वीकृत किया जा चुका है। पुनरीक्षण अवधि में अब तक 2247 फार्म-7 प्राप्त हुए हैं। 1430 पर आरओ द्वारा निर्णय लिया जा चुका है। 817 फार्म-7 अभी निर्णय के लिए लंबित हैं। 27 मार्च से पूर्व सभी फार्म पर निर्णय लेकर निस्तारित कर लें।
उन्होंने कहा कि जनपद की मतदाता सूची में महिला मतदाताओं का रेशियो 807 था, जो अब बढ़कर 815 हो चुका है। विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी में जेंडर रेशियो 834, विधानसभा क्षेत्र भोगांव में 816, विधानसभा क्षेत्र किशनी और करहल में 806-806 है। संबंधित आरओ जेंडर रेशियो सुधारने की कार्रवाई करें। डीएम अंजनी कुमार सिंह, अपर आयुक्त न्यायिक आगरा मंडल मंजू लता, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश चंद्र, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, सुनिष्ठा सिंह, गोपाल शर्मा, प्रसून कश्यप, नीरज कुमार द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, सुनील मिश्रा, गोपाल गुप्ता, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed