{"_id":"69cc24a6f0146577a600cbd0","slug":"mainpuri-news-teachers-terminated-mainpuri-news-c-25-1-agr1018-1023986-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 12 साल से फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रहे सात शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 12 साल से फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रहे सात शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फर्जी अभिलेखों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे सात शिक्षकों को 12 साल बाद बर्खास्त कर दिया गया। बीएसए ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर संबंधित शिक्षकों और खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजा है।बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं। वर्ष 2017 में तत्कालीन बीएसए रामकरन यादव ने शासन के निर्देश पर सभी शिक्षकों की जांच कराई तो 31 शिक्षक फर्जी अभिलेखों से नौकरी करते पाए गए। अप्रैल 2017 में तत्कालीन बीएसए ने इन शिक्षकों को सेवा से बाहर कर दिया था। बाद में इनमें से कुछ शिक्षक हाईकोर्ट चले गए।
हाईकोर्ट ने अप्रैल 2025 में इन शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराते हुए दोबारा जांच कराने के आदेश दिए थे। पिछले एक साल से विभाग इनकी जांच कर रहा था। बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में सात शिक्षकों के अभिलेख फर्जी पाए गए। इनमें से छह शिक्षक-शिक्षिकाएं वर्ष 2013 से तो एक शिक्षिका वर्ष 2014 से नौकरी कर रही थी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से सभी सातों शिक्षक-शिक्षिकाओं को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
इन शिक्षकों को किया बर्खास्त
- 25 जुलाई 2013 को शिक्षक हरवेंद्र कुमार की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय खिरना खुर्द, कुरावली में हुई थी। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय नगरिया चितायन, किशनी में तैनात थे।
- शिक्षिका शीला देवी की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय नगला लक्ष्मण, कुरावली में हुई थी। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय नगला मूंझ, बरनाहल में कार्यरत थीं।
- शिक्षिका ऊषा देवी की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय कोसमा हिनूद, घिरोर में हुई थी। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर, घिरोर में तैनात थीं।
- शिक्षक चंद्रकांत की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर, घिरोर में हुई थी। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय मनिगांव, किशनी में तैनात थे।
- शिक्षक वीरपाल सिंह की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय नगला बलू जागीर में हुई थी। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय रंपुरा किशनी में तैनात थे।
- विकास चंद्र की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय दूल्हापुर जागीर में हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय प्रहलादपुर, बरनाहल में थी।
- शिक्षिका सुरेखा की नियुक्ति 11 अगस्त 2014 को प्राथमिक विद्यालय सजावारपुर बरनाहल में हुई थी। तब से वह इसी विद्यालय में ही कार्यरत थीं।
Trending Videos