{"_id":"6a36f922609fcbf4080c5e69","slug":"mainpuri-news-tourism-minister-jayveer-singh-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-161544-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पर्यटन मंत्री ने 10 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पर्यटन मंत्री ने 10 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
विज्ञापन
फोटो 38 लोहिया पार्क में परियोजनाओं का शिलान्यास करते पर्यटन मंत्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। जेल चौराहा स्थित लोहिया पार्क में शनिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 10 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं।
पर्यटन मंत्री ने 432.31 लाख से लोहिया पार्क, 116.25 लाख की लागत से भारत संचार निगम लिमिटेड ऑफिस के सामने स्थित पार्क, 140.06 लाख की लागत से सती माता मंदिर दौलतपुर एवं 103.07 की लागत से प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महाराज मंदिर टिंडौली के पर्यटन विकास, सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। 139.59 लाख की लागत से श्री नारदानंद ऋषि आश्रम के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है। पहले प्रदेश कानून व्यवस्था की चुनौतियों, भू-माफियाओं, अव्यवस्था के लिए चर्चा में रहता था। आज प्रदेश कानून के राज और सुशासन का उदाहरण बन चुका है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हुई है। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि लोहिया पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण की परियोजना स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगी। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को ऐसे स्थानों की आवश्यकता है। जहां वे प्रातः भ्रमण, योग, व्यायाम और स्वच्छ वातावरण में समय व्यतीत कर सकें। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि लोहिया पार्क के विकास कार्यों के तहत पार्क को पूर्ण रूप से आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। पार्क में ईपीडीएम फ्लोरिंग कराई जाएगी। वर्तमान में मौजूद क्षतिग्रस्त और गड्ढेदार मार्गों की समस्या समाप्त होगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता, उदय चौहान,विजेंद्र सिंह उर्फ भल्लू चौहान, धीरू राठौर, पंकज भदौरिया, सीमा चौहान, सरिता चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
वन चेतना पार्क के लिए 5 करोड़ का भेजा प्रस्ताव
पर्यटन मंत्री ने बताया कि लोहिया पार्क के ठीक सामने स्थित वन चेतना पार्क को ईको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके लिए लगभग 5 करोड़ की मांग की गई है। राज्य स्तरीय टीम ने हाल ही में स्थल का निरीक्षण किया है। परियोजना को स्वीकृति दिलाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। पार्क को विकसित कर एक उत्कृष्ट पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल उपलब्ध कराया जाएगा। वन चेतना केंद्र को राष्ट्रवादी विचारक दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति से जोड़ते हुए विकसित करने की भी योजना है।
-- -
समान पक्षी विहार के लिए 5 करोड़ स्वीकृत
समान पक्षी विहार के विकास के लिए भी लगभग 5 करोड़ की कार्य-योजना स्वीकृत की गई है। रामसर साइट के रूप में प्रसिद्ध यह पक्षी विहार पर्यावरण और जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके विकास से पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों को आकर्षित किया जा सकेगा। ईको-टूरिज्म को बढ़ावा भी मिलेगा। मैनपुरी बाईपास परियोजना पर भी कार्य प्रारंभ हो चुका है।