सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news up board exam copy marking

Mainpuri News: एक दिन शेष, अभी 32963 कॉपियों का मूल्यांकन बाकी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news up board exam copy marking
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का आज अंतिम दिन है। 18 मार्च से चल रहा मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल को समाप्त होना है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तो लगभग पूरा हो गया। मात्र 8876 कापियां शेष हैं, लेकिन इंटरमीडिएट की 24087 कापियां हैं। कुल 32963 कापियां शेष बची हैं। विभाग ने जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी है।
Trending Videos

जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 314399 कापियां आवंटित की गई थीं जिनमें से 296234 कापियां उपलब्ध कराई गईं। मंगलवार तक जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 54978 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। यहां 13191 उत्तर पुस्तिकाएं शेष बची हैं। जीजीआईसी में 76201 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। यहां मात्र 3373 उत्तर पुस्तिकाएं ही मूल्यांकन के लिए शेष बची हैं। जैन कॉलेज करहल में अब तक 63968 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। यहां 5503 उत्तर पुस्तिकाएं शेष बची हैं। इसी तरह नरसिंह कॉलेज में 68115 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया गया। इस केंद्र पर 10896 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष बची हैं। डीआईओएस सतीश कुमार का कहना है कि अब तक के मूल्यांकन की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अंकेक्षण में तीन दिन शेष हैं। जो कापियां शेष बची हैं उन्हें तीन दिन में मूल्यांकित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed