{"_id":"6a778312872030d39f0c7ee0","slug":"mainpuri-news-youth-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-164396-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। मैनपुरी जिले के घिरोर कस्बे में आगरा-मैनपुरी मार्ग पर स्थित शेरू मोहल्ला में एक युवक ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
थाना क्षेत्र के शेरू मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय जयपाल उर्फ जय दयाल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को किसी बात को लेकर उनकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद जयपाल गुस्से में अपने कमरे में जाकर लेट गए। शनिवार सुबह जब उनका 12 वर्षीय पुत्र कमरे में गया तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुत्र ने दीवार की ईंट तोड़कर अंदर झांका। कमरे के अंदर जयपाल का शव पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका हुआ था।
इस दृश्य को देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की जांच की जा रही है।