फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Naib Tehsildar threatened with death.

Mainpuri News: नायब तहसीलदार को दी जान से मारने की धमकी

Fri, 10 Jul 2026 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar threatened with death.
मैनपुरी। सदर तहसील में नायब तहसीलदार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी के बाद परिवार दहशत में है। नायब तहसीलदार ने बताया कि उनकी मां से भी अभद्रता की गई। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार शौर्यवर्धन राठौर ने बताया कि आठ जुलाई को मोहित कुमार निवासी रामनगर अकोला जनपद आगरा ने उन्हें फोन किया।
फोन पर बातचीत करते हुए गाली-गलौज करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। कहा कि तेरी तहसीलदारी निकाल दूंगा। मोहित के भाई राज कुमार चाहर ने उनकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन


धमकी का ऑडियो भी उनके पास मौजूद है। नायब तहसीलदार ने बताया कि धमकी देने वाले लोगों से उन्हें जान का खतरा है।
घटना के बाद से सभी परिजन भयभीत है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed