{"_id":"6a512cd6aabfbfa580038247","slug":"unregistered-pathology-seal-notices-issued-to-three-clinic-operators-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-162676-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अपंजीकृत पैथोलॉजी सील, तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अपंजीकृत पैथोलॉजी सील, तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने आगरा रोड पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक अपंजीकृत पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने तीन दिन पहले जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में झोलाछाप दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। झोलाछाप के नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दिन पहले उन्होंने बिना पंजीकरण के चल रही 10 दुकानों को सील किया था। शुक्रवार को भी यह कार्रवाई जारी रही। नोडल अधिकारी लिपिक राजेश पांडेय के साथ आगरा रोड पर पहुंचे। कृष्णा पैथोलॉजी पर संचालक पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका, जिसके बाद दुकान सील कर दी गई।
इसके बाद अर्बन डेंटल क्लीनिक, एहरात डेंटल क्लीनिक और अवतार क्लीनिक पर छापा मारा गया। इन क्लीनिकों के संचालकों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण और डिग्री संबंधी अभिलेखों की जांच कराने को कहा गया है। कार्रवाई के दौरान कई झोलाछाप दुकानें बंद करके भाग गए। नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण के संचालित दुकानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।