सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   One bulldozer, two trucks and three tractor-trolleys seized

Mainpuri News: एक बुलडोजर, दो ट्रक एवं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
One bulldozer, two trucks and three tractor-trolleys seized
फोटो 16 खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर तथा जेसीबी।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध खनन एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत तहसील करहल के ग्राम मोहम्मदपुर में कार्रवाई की है। एक बुलडोजर, दो ट्रक एवं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया है।

एक शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने उप जिला मजिस्ट्रेट करहल को तत्काल मौके पर भेजा। राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खनन पाया। मौके पर खनन कार्य में प्रयोग की जा रही जेसीबी, तथा तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष कुर्रा के सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनिज विभाग द्वारा खनिज परिवहन में लगे वाहनों का भी सत्यापन किया गया। दो ट्रक में निर्धारित क्षमता से अधिक मोरंग परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक वैध अभिलेख नहीं दिखा सका। दोनों वाहन सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed