फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   snake entered power substation in Mainpuri caused power outage across several villages

सांप ने कर दी कई गांवों की बिजली गुल: बिजलीघर में घुसा काला नाग, मची अफरातफरी; कर्मचारियों को अब सता रहा ये डर

Tue, 11 Aug 2026 11:56 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Tue, 11 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में एक सांप ने कई गांवों की बिजली गुल कर दी। सांप बिजलीघर में घुस गया था। तारों के बीच में सांप के फंसने से फाॅल्ट हो गया। अब कर्मचारी दहशत में हैं। उन्हें एक बात का डर सता रहा है।

विज्ञापन
snake entered power substation in Mainpuri caused power outage across several villages
बिजलीघर में घुसा सांप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के बिजलीघर शमशेरगंज पर एक कोबरा सांप ने विद्युकर्मियो की सांसें अटका दीं।बिजलीघर की मशीनों में कोबरा के घुस जाने से वहां तैनात बिजलीकर्मी दहशत में रहे।
विज्ञापन


सोमवार रात शमशेरगंज बिजलीघर पर एसएसओ नीतेश कुमार व लाइनमैन सुमित कुमार की नाइट ड्यूटी थी। रात 10.45 बजे अचानक मशीनों में तेज आवाज हुई और बिजली गुल हो गई। एसएसओ नीतेश कुमार ने मशीन को खोलकर देखा तो उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


नगला केवल ग्रामीण फीडर की मशीन में एक चार फीट लंबा कोबरा मशीन में लटका हुआ था।एसएसओ ने तत्काल पास के गांव दुमहार से बायगीरों को बुलवाया।थोड़ी देर में बायगीर के आने के बाद उसने सांप को बाहर निकाला तो वह मृत हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप के निकलने के 45 मिनट बाद रात 11.30 बजे बिजली सुचारू हुई। एसएसओ नीतेश कुमार ने बताया कि नाग की मृत्यु होने के बाद आसपास नागिन के होने की आशंका से उसे डर लग रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed