फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Trials for Under-25 women's hockey and tennis players on the 17th.

Mainpuri News: अंडर-25 महिला हॉकी और टेनिस खिलाड़ियों के ट्रायल 17 को

Mon, 10 Aug 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 10 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Trials for Under-25 women's hockey and tennis players on the 17th.
फोटो 22 पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम। संवाद
मैनपुरी। खेल निदेशालय की ओर से अंडर-25 महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले की महिला खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए हॉकी और टेनिस के जनपदीय ट्रायल 17 अगस्त को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि जनपदीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 18 अगस्त को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन आगरा मंडल की टीम के लिए किया जाएगा। इसके बाद चयनित टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 अगस्त तक किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने अंडर-25 महिला वर्ग की हॉकी और टेनिस खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर ट्रायल में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed