सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Star of the Month will be selected in schools

Mainpuri News: स्कूलों में चुने जाएंगे स्टार ऑफ मंथ

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 03 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Star of the Month will be selected in schools
फोटो 7 स्टार ऑफ मंथ कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राएं। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए बीएसए दीपिका गुप्ता के निर्देश पर एक नई पहल शुरू की गई है। नए सत्र में हर माह स्टार ऑफ मंथ कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें बेहतर उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि सभी 1909 स्कूलों में हर महीने स्टार ऑफ मंथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इस कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाए। स्टार ऑफ मंथ कार्यक्रम के दौरान जन प्रतिनिधियों और अभिभावकों को भी बुलाया जाए ताकि वे अपने पाल्य की उपस्थिति के संबंध में जानकारी हासिल कर सकें। अभिभावकों को समय से छात्र-छात्राओं को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का चयन स्टार ऑफ मंथ के रूप में किया जाएगा। उनका नाम विद्यालय के गतिविधि बोर्ड पर एक महीने तक दर्ज रहेगा। यदि उनमें से किसी छात्र की अगले महीने उपस्थिति कम होती है तो उसका नाम हटा दिया जाए। यदि कोई नया छात्र शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करता है तो उसका नाम बोर्ड में जोड़ दिया जाएगा।
Trending Videos

कंपोजिट विद्यालय में स्टार ऑफ मंथ सम्मानित : घिरोर।
कंपोजिट विद्यालय नाहिली घिरोर में स्टार ऑफ मंथ थीम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें माह अप्रैल के 100 प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को सभी के सामने प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पहली से आठवीं कक्षा तक के 33 छात्र-छात्रा ऐसे रहे जो कि 24 दिन खुले विद्यालय में सभी दिन उपस्थित होकर अध्ययन कार्य किया। इनमें आठवीं कक्षा की सर्वाधिक 12 छात्राएं शत-प्रतिशत उपस्थित रहीं। इनमें आस्था, भावना, ईशु, गायत्री, कृष्णा, जानवी प्रथम, परी, रागिनी, सहजल, शिवानी, यशवी और प्राची प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed