सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Student consumes poisonous substance, undergoing treatment in Agra

Mainpuri News: छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ, आगरा में चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Student consumes poisonous substance, undergoing treatment in Agra
विज्ञापन
बेवर। गांव जिलही के रहने वाले एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने के बाद परिजन ने सीएचसी में भर्ती कराया, वहां स्वास्थ्य लाभ न मिलने पर परिजन आगरा ले गए। चर्चा है कि घटना स्कूल में हुई है, हालांकि अभी तक पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव जिलही निवासी गणेश चंद्र का पुत्र एक इंटर कॉलेज में 9वीं कक्षा का छात्र है। जानकारी मिली कि सोमवार को वह स्कूल गया था, सुबह करीब 10 बजे वह टॉयलेट गया और वहां उसकी हालत बिगड़ गई। जब वह काफी देर तक क्लास में नहीं आया तो साथियों ने ढूंंढा, वह अचेत अवस्था में टॉयलेट में मिला, मुंह से झाग निकल रहा था। लग रहा था कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। सूचना मिलने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। छात्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि घटना के संबंध में पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed