सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news up board copy cheaqing

Mainpuri News: तीन दिन में 89,722 उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news up board copy cheaqing
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर किया जा रहा है। रविवार को 27371 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। परीक्षकों की कमी के कारण समय से मूल्यांकन कार्य पूरा होने की संभावना नहीं दिख रही है। एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा होना है, जिले में अभी 89722 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना शेष है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पर 293 परीक्षकों में से 116 परीक्षक उपस्थित हुए यहां इंटरमीडिएट की 6507 उत्तर पुस्तिकाओं का रविवार को मूल्यांकन हुआ। नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर रविवार को 7412 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां 328 में से 141 परीक्षक मूल्यांकन के लिए पहुंचे। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर रविवार को हाईस्कूल की 7611 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां 540 में से 204 परीक्षक उपस्थित रहे। जैन इंटर कॉलेज करहल पर हाईस्कूल की 5841 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां 477 में से 137 परीक्षक उपस्थित हुए। मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल तक पूरा होना है। अभी जिले में इंटरमीडिएट की 57174 उत्तर पुस्तिकाओं और हाईस्कूल की 36548 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। परीक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने सभी परीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराएं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed