{"_id":"6a5be3c818452806440fdb2d","slug":"up-board-exams-private-applications-can-be-submitted-through-8-centers-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-163131-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : 8 केंद्रों से कर सकेंगे व्यक्तिगत आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : 8 केंद्रों से कर सकेंगे व्यक्तिगत आवेदन
Sun, 19 Jul 2026 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए आठ अग्रसारित केंद्र व्यक्तिगत आवेदन के लिए निर्धारित किए हैं। इनमें छह केंद्रों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट व दो केंद्रों से केवल हाईस्कूल के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही जिले में पत्राचार से इंटरमीडिएट के आवेदन के लिए भी बालक और बालिका के लिए एक-एक केंद्र बनाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज घिरोर, स्वामी सदानंद इंटर कॉलेज किशनी, रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज नगला हार, राजकीय हाईस्कूल नाकऊ, राजकीय हाईस्कूल अम्हेरा, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज सहन से वर्ष 2027 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही वर्ग के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही राजकीय कन्या इंटर काॅलेज मानपुर हरी और राजकीय हाईस्कूल रोशिंगपुर से केवल हाईस्कूल के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक कॉलेज से हाईस्कूल के 400 और इंटरमीडिएट के 600 छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी से बालक वर्ग के अभ्यर्थी पत्राचार से इंटरमीडिएट के लिए आवेदन कर सकेंगे। पत्राचार से इंटरमीडिएट करने वाली बालिकाओं के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी को अग्रसारित केंद्र बनाया गया है। पत्राचार में बालक और बालिका दोनों वर्ग के लिए 800-800 सीटें रखी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अग्रसारित केंद्र बनाए जाने की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन