फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Workers should work with the spirit that the organization is paramount.

Mainpuri News: संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करें कार्यकर्ता

Sun, 19 Jul 2026 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 19 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Workers should work with the spirit that the organization is paramount.
फोटो 22 जिला कार्यालय पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लो - फोटो : Samvad
मैनपुरी। भाजपा ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी पहली बार मैनपुरी पहुंचे तो उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता संगठन सर्वोपरि है इसी भावना के साथ काम करें। पहली बार मैनपुरी पहुंचे पूरन लाल लोधी का घिरोर से लेकर भोगांव तक कई स्थानों पर उनका पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा भाजपा में दायित्व नहीं सेवा का अवसर मिलता है। साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। यह सम्मान हर कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया 2027 विधानसभा का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है, सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और बूथ को मजबूत करें। क्षेत्रीय अध्यक्ष का ब्रह्मदेव मंदिर के पास कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मंडी गेट के पास गोल्डी चौहान , क्रिश्चियन तिराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया व जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला सहकारी बैंक पर डीसीबी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर और भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने उन्हें प्रतीक चिन्ह व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद जेल चौराहे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अवंतीबाई लोधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक चौहान, अनुजेश यादव, अरविंद तोमर, प्रदीप सिंह चौहान, मंजूषा चौहान, अनुराग पांडेय, विमला राजपूत, विनय प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो 22 जिला कार्यालय पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लो

फोटो 22 जिला कार्यालय पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लो- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed