{"_id":"69cadabd469caa4c9c0a5e6e","slug":"villagers-protested-mosque-repair-work-stopped-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-156619-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ग्रामीणों ने किया विरोध, रुका मस्जिद की मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ग्रामीणों ने किया विरोध, रुका मस्जिद की मरम्मत का काम
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव जमौरा में स्थित एक मस्जिद की मरम्मत का काम शुरू कराया गया, जानकारी होने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध किया। जिसके बाद काम रुकवा दिया, पुलिस घटना की जानकारी से मना कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव जमौरा में कब्रिस्तान के पास मस्जिद है, मस्जिद काफी पुरानी हो चुकी है। मुस्लिम समाज के लोगों ने रविवार की शाम मरम्मत का काम शुरू कराया था। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वह लोग मौके पर पहुंचे और विरोध किया। जिसके बाद काम रुकवा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद की मरम्मत के दौरान हद आगे बढ़ाई जा रही है। ग्रामीण इसी का विरोध कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
Trending Videos