सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth crushed by school bus, condition critical

Mainpuri News: युवक को स्कूल बस से रौंदा, हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 03 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth crushed by school bus, condition critical
विज्ञापन

Trending Videos

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला बलसिंह निवासी युवक को स्कूल बस से कुचलकर मारने की कोशिश की गई। युवक घायल हो गया। पीजीआई सैफई में उपचार चल रहा है। हमला रंजिश के कारण किए जाने का आरोप है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलसिंह निवासी नेम सिंह ने बताया कि पुत्र मोहित यादव का करीब एक साल पहले पहाड़पुर निवासी अजय कुमार से झगड़ा हुआ था। इस घटना के बाद से अजय पुत्र से रंजिश मानता आ रहा है। 31 मार्च की शाम पुत्र पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवा कर घर लौट रहा था। तभी इलाहबांस तिराहे के पास अजय ने स्कूल बस से टक्कर मार दी। पुत्र के गिरने के बाद गाड़ी चढ़ा दी, पुत्र को मरा हुआ समझकर हमलावर भाग निकला। पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है, पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया परिजन की तहरीर पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed