{"_id":"69b0607bb77cb518e40831e9","slug":"112-year-old-woman-underwent-biometric-verification-mathura-news-c-369-1-mt11018-143534-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 112 साल की वृद्धा का बायोमैट्रिक सत्यापन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 112 साल की वृद्धा का बायोमैट्रिक सत्यापन हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी के दरबार में वृद्धावस्था पेंशन के लिए दस्तक देने पहुंची 112 वर्षीय वृद्धा की पेंशन की समस्या का निदान जल्दी होने की उम्मीद जाग गई है। मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने डाक विभाग से संपर्क कर वृद्धा का बायोमैट्रिक सत्यापन किया।
सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं वृद्धा को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तीन दिनों में पेंशन दिए जाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को समाज कल्याण अधिकारी स्वयं आधार कार्ड को अपडेट कराने में जुटे रहे, आधार के नवीनीकरण के बिना आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बाकलपुर, इंद्रपुरी निवासी रम्मूली देवी ने जिलाधिकारी से पेंशन दिलाए जाने की मांग की थी। इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इसमें पहले आधार कार्ड को अपडेट कराया गया है। अपडेट होने में लगभग 24 से 48 घंटे का समय लगता है। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।
Trending Videos