सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President’s Mathura-Vrindavan Visit Drone Surveillance Planned

UP: राष्ट्रपति के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त, छतों पर पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति के 19 मार्च के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और रूट पर पुलिस, पीएसी, एटीएस कमांडो और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि कई जिलों से अतिरिक्त फोर्स तैनात होगी।

President’s Mathura-Vrindavan Visit Drone Surveillance Planned
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 19 मार्च के प्रस्तावित मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम-एसएसपी ने मंगलवार को बैठक कर अभेद्य सुरक्षा चक्र का खाका खींचा है।
Trending Videos

राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों और रूट को कई जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर जोन की कमान एसपी स्तर के अधिकारी और सेक्टरों की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारियों के कंधों पर रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से मथुरा-वृंदावन के प्रस्तावित स्थलों के आसपास के ऊंचे मकानों पर पीएसी और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल की सभी गलियों और संपर्क मार्गों को बैरिकेडिंग कर ब्लॉक किया जाएगा। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अलीगढ़ और आगरा जोन समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बेड़े में पीएसी, एटीएस के कमांडो और सादे कपड़ों में खुफिया विभाग (एलआईयू) की टीमें तैनात रहेंगी। ड्रोन कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी और चेक पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बैठक में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी बांट दी है।

 

तैयार हो रहा है रूट डायवर्जन प्लान
वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने अलग से रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। राष्ट्रपति का काफिला गुजरते समय प्रस्तावित मार्गों पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा के साथ-साथ प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed