{"_id":"69b3ad6318404c45500da13f","slug":"car-catches-fire-on-nh-19-near-mathura-occupants-escape-unhurt-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर भागे सवार; वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर भागे सवार; वीडियो आया सामने
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जयगुरु देव आश्रम के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार समय रहते बाहर निकल गए, जबकि दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हाईवे पर कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जयगुरु देव आश्रम के निकट एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह घटना शुक्रवार सुबह की है। कार जयगुरु देव आश्रम के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दम मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।
Trending Videos