सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS Chief Mohan Bhagwat to Inaugurate Jeevandeep Ashram in Vrindavan on 24 March

UP: सीएम योगी संग चार राज्यों के मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख, एक साथ आ रहे वृंदावन; आश्रम का करेंगे लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के रुक्मिणी विहार में बने जीवनदीप आश्रम का उद्घाटन 24 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। समारोह में योगी आदित्यनाथ समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री, बिहार के राज्यपाल और कई संत-महंत व संघ-भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

RSS Chief Mohan Bhagwat to Inaugurate Jeevandeep Ashram in Vrindavan on 24 March
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

रुड़की के संत स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के रुक्मिणी विहार स्थित नवीन जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण 24 मार्च को होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत आश्रम का लोकार्पण करेंगे। आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री, बिहार के राज्यपाल और आचार्य, मंडलेश्वर, महंत एवं संत शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं।
Trending Videos


रुड़की के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने रुक्मिणी विहार स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे आश्रम का निर्माण कराया है। इस आश्रम का भूमि पूजन दो वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी ने किया था। दो वर्ष में बनकर तैयार हुए आश्रम का उद्घाटन संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा 24 मार्च को किया जाएगा। महामंडलेश्वर ने जीवनदीप आश्रम के उद्घाटन कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री मोहन यादव को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्रियों ने कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी समारोह में शिरकत करेंगे। आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से डाॅ कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, शिव प्रकाश, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई दिग्गज नेता भी कार्यकम में मौजूद रहेंगे।

ज्ञात हो कि स्वामी यतीद्रानंद गिरि महाराज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी हैं। संघ के प्रचारक रह चुके महामंडलेश्वर ने वर्ष 2010 में हरिद्वार से सांसद का चुनाव लड़ा था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित कर प्रचार किया था। संघ से लंबे समय से जुड़े होने के कारण संघ के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेताओं के भी करीब हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर नवलयोगी ने बताया कि नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का उदघाटन 24 मार्च को होगा। इसकी तैयारी चल रही हैं। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री, बिहार के राज्यपाल एवं संघ एवं भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed