{"_id":"6a6a58135bed268143029437","slug":"175-crore-devotees-goverdhan-prikrama-mudiya-mela-mathura-news-c-412-1-mt21005-10220-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुड़िया मेले में 1.75 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुड़िया मेले में 1.75 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले में बुधवार को गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासनिक अनुमान के अनुसार, बुधवार तक करीब एक करोड़ 75 लाख श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं के जयकारों से गिरिराज जी की तलहटी गूंज उठी।
पूरा परिक्रमा मार्ग जय गिरिराज बाबा और राधे-राधे के स्वरों से गुंजायमान रहा। 21 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर दिन-रात मानव शृंखला बनी रही। परिक्रमा के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा, दानघाटी, मुखारविंद और जतीपुरा जैसे प्रमुख स्थलों पर दर्शन किए। अधिकारियों के अनुसार, मेले का समापन बृहस्पतिवार को होगा।
23 जुलाई से शुरू हुए मुड़िया मेले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से तैनात दिखे। पूरे मेला परिसर की सीसीटीवी कैमरों और वॉच टावर से निगरानी की गई। स्वास्थ्य, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।