सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   36 Drums of Adulterated Petroleum Products Seized in Raya

Mathura News: राया में अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ के 36 ड्रम पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
36 Drums of Adulterated Petroleum Products Seized in Raya
विज्ञापन
मथुरा। पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के बाद पेट्रोलियम पदार्थों का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में राया के गांव सोनई में जिला पूर्ति विभाग और पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित किए गए अपमिश्रित पेट्रोलियम का जखीरा बरामद किया है। अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ के 36 ड्रम जब्त किए गए हैं, जबकि 24 ड्रम खाली भी मिले हैं। माना जा रहा है कि इस तेल का कालाबाजारी करने के लिए भंडारण किया जा रहा था। पुलिस तेल माफिया की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

अधिकारियों को सोनई गांव में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम बृहस्पतिवार देर रात को टीमों ने संयुक्त रूप से पर छापा मारा। छापे के दौरान राया रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले गांव सोनई में 36 ड्रम मिले। इनमें से 12 ड्रमों में पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ है, जबकि 24 ड्रम खाली थे। जब्त किए गए पेट्रोलियम पदार्थ से कालाबाजारी का संदेह गहरा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि यह पेट्रोलियम पदार्थ अवैध रूप से जमा किया गया था। इसका उपयोग कालाबाजारी के लिए किया जा रहा था। खाली ड्रम यह दर्शाते हैं कि काफी मात्रा में तेल पहले ही बेचा जा चुका है। विभाग अब इस नेटवर्क के सदस्यों की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

पेट्रोलियम पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजे
इधर, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने प्रकरण में बताया कि पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में राया के गजू निवासी हरीश, अयेरा निवासी हरीकांत, गोपाल शर्मा और कुलदीप शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है। जब्त किए गए पेट्रोलियम पदार्थ के तीन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह तेल कहां से आया और इसे कहां बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed