फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A huge peepal tree near the Shri Banke Bihari Temple collapsed.

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास पीपल का विशाल पेड़ धराशाई, पार्किंग में खड़ी श्रद्धालुओं की गाड़ियां दबीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A huge peepal tree near the Shri Banke Bihari Temple collapsed.
पीपल के वृक्ष के नीचे दबी मिर्जापुर से आए श्रद्धालु की कार।
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप दुसायत मोहल्ला स्थित गोपालजी कार पर्किंग में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लगा एक विशाल पीपल का वृक्ष अचानक उखड़कर धराशाई हो गया। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाहर से आए श्रद्धालुओं की दो कारें पेड़ के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि अन्य दिनों की तुलना में कार पार्किंग में श्रद्धालुओं की भीड़ और अधिक संख्या में कार नहीं खड़ी थीं। घटना में जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर दुसायत मोहल्ला में गोपालजी कार पार्किंग में सोमवार दोपहर ढाई बजे बिना आंधी और तेज हवा चलने के बाजवूद अचानक विशाल पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। जिस समय भारी-भरकम पीपल का पेड़ धीरे-धीरे कर उखड़कर गिरा उस समय श्रद्धालु बरेली के बिहारीपुर निवासी राहुल और मिर्जापुर निवासी नर्वदा प्रसाद भट्ट अपनी कारें खड़ी कर परिवार के साथ वृंदावन घूमने गए हुए थे। पेड़ के नीचे दोनों श्रद्धालुओं की कारें दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा, कारों के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना धमाके जैसी आवाज और पेड़ गिरने की घटना के बाद आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वन विभाग को विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए सूचित कर दिया है, ताकि गाड़ियों को बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन

मिर्जापुर से आए तीर्थ पुरोहित नर्वदा प्रसाद भट्ट ने बताया कि उनका परिवार श्रीबांकबिहारी के दर्शन करने और वृंदावन घूमने आया था। रविवार रात को कार महिंद्रा यूवी खड़ी कर सभी वह और उनका परिवार मंदिरों के दर्शन करने के लिए गया था। इसी बीच दोपहर को पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। बरेली के बिहारीपुर से आए राहुल ने बताया कि वह अपने पड़ौसी अरशद की कार लेकर परिवार के साथ सोमवार सुबह आए थे, लेकिन पेड़ गिरने से कार की छत, सभी डोर,आगे-पीछे के शीशे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कार पार्किग में लगा पेड़ गिरने से श्रद्धालुओं की दो कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घटना में किसी व्यक्ति के चोट नहीं आई है। वन विभाग की सहायता से पेड़ को हटाकर श्रद्धालुओं की कारों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed