{"_id":"69a9da584869c3e5d10578fd","slug":"a-man-who-sexually-exploited-a-woman-under-the-pretext-of-marriage-was-arrested-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101865-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस्म ही नहीं, विश्वास भी नोंचा: महिला को दिया शादी का झांसा, फिर लूटता रहा आबरू; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस्म ही नहीं, विश्वास भी नोंचा: महिला को दिया शादी का झांसा, फिर लूटता रहा आबरू; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
शादी का झांसा देकर और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दो माह तक शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिन पर साजिश में शामिल होने का आरोप है।
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
साजिश के तहत एग्रीमेंट पर रूम दिलाने और शादी का झांसा देकर एक महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने तीन दिन पहले आरोपी और उसके रिश्तेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सौ फुट पुल के समीप से अलीगढ़, गभाना के गांव मढौला निवासी ओमपाल को गिरफ्तार किया है। इस पर आगरा से आकर केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही महिला ने ओमपाल पर शादी का झांसा देकर एवं झूठे प्रलोभन देकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर से दो माह तक शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी के तीन रिश्तेदार चेतन ठाकुर, अमित बाबा एवं ओमवीर के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos