फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a Sadhu misdeed 12-year-old girl in Mathura

साधु के वेश में हैवान: 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, आंसुओं पर भी न आया रहम; मोबाइल में कैद की घिनौनी करतूत

Thu, 30 Jul 2026 10:31 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, मथुरा
माई सिटी रिपोर्टर, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 30 Jul 2026 10:31 PM IST
सार

आरोपी बाबा ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतों के दौरान उसके फोटो और वीडियो भी बनाए हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही और उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
a Sadhu misdeed 12-year-old girl in Mathura
आरोपी बाबा भजो हरिदास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में  मकान में किराये पर परिवार के साथ रह रही 12 साल की किशोरी से बाबा भजो हरिदास ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। बाबा के मोबाइल में अन्य किशोरियों के वीडियो मिलने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बाबा के मकान में किराये पर रहता है पीड़ित परिवार
पीड़िता की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपने पति और पुत्री के साथ गोवर्धन क्षेत्र की एक कॉलोनी में बाबा भजो हरिदास के मकान में किराये रहती है। आरोप है कि मकान मालिक बाबा काफी समय से उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। उसने कई बार इसका विरोध किया और अपने पति को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोते हुए बच्ची ने मां को बताई आपबीती
29 जुलाई की शाम वह किसी कार्य से बाजार गई हुई थी। उनकी गैरमौजूदगी में बाबा ने घर में मौजूद 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रात करीब साढ़े नौ बजे जब महिला घर लौटी तो बेटी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। 

विज्ञापन

बाबा ने बच्ची का वीडियो भी बनाया
पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी बाबा ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतों के दौरान उसके फोटो और वीडियो भी बनाए हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही और उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है। साथ ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

 

बाबा के मोबाइल की होगी जांच
बाबा के मोबाइल फोन की जांच होगी। मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी है, ताकि डिलीट किए गए डाटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed