{"_id":"69b065f8cfe5e8a95b0e64e4","slug":"a-shop-was-burgled-just-steps-from-the-rangji-police-station-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101921-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रंगजी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रंगजी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दुकान में चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। रंगजी मंदिर पुलिस चौकी क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पानी की दुकान का ताला तोड़ कर चोर हजारों रुपये और सामान चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। इससे पहले पिछले पांच दिन में सात दुकानों के ताले टूटने और चोरी की घटनाएं क्षेत्र में हो चुकी हैं।
रंगजी मंदिर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सोमवार रात को अशोक उर्फ लाला की पान की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब 30 हजार के पान मसाले सिगरेट के पैकेट और गल्ले में रखे 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी की वारदात दुकान के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अशोक ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अशोक ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चोर सामान की पोटली लेकर दौड़ता नजर आ रहा है।
इससे पहले पुलिस चौकी के समीप भजनाश्रम के सामने मनीष की दुकान, पत्थरपुरा क्षेत्र हवेली के सामने मनोज गुप्ता की दुकान, रंगजी मंदिर के बाहर प्रमोद के खोखा, चार संप्रदाय मार्ग पर ब्रजेश, बलराम एवं विष्णु की दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की गई थी।
Trending Videos