सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A surge of devotion marks the boat ride of Goddess Yamuna

Mathura News: यमुना महारानी के नौका विहार में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A surge of devotion marks the boat ride of Goddess Yamuna
नौका बिहार में सजाया गया आमों का बंगला। 
विज्ञापन
मथुरा। भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति एवं यमुना महारानी सेवा समिति के तत्वावधान में यमुना महारानी का भव्य नौका विहार उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना महारानी एवं लड्डू गोपाल को विशेष रूप से फूलों से सुसज्जित भव्य नाव में विराजमान कराया गया। नाव पर 56 भोग और आकर्षक आम का बंगला सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

यमुना महारानी का अलौकिक श्रृंगार और लड्डू गोपाल की मनोहारी छवि भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। श्रृंगार की व्यवस्था श्याम सेवादार परिवार द्वारा की गई। नौका विहार के दौरान भजन गायकों ने यमुना महारानी के गुणगान में मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को यमुना महारानी के आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद मानते हुए भक्ति भाव से सहभागिता की। भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति की पूरी टीम नाव पर सवार होकर यमुना महारानी के नौका विहार में शामिल हुई। स्वामी घाट तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद, ठंडा मिल्क रोज और आम वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है तथा भविष्य में भी इसे और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने कहा कि स्वामी घाट पर आयोजित होने वाला यह नौका विहार आने वाले समय में मथुरा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इस अवसर पर मनोज शर्मा, विनोद दीक्षित, अखिलेश गौड़, स्वास्तिक शर्मा, महंत लब्बू पंडित, सुनील शर्मा, ललित स्वामी, आशीष शर्मा, राजा दीक्षित, प्रदीप शर्मा एडवोकेट, सुभाष तिवारी, गौरव शर्मा, भावना शर्मा, रुचि द्विवेदी श्याम शर्मा, अजय शर्मा, आचार्य राजकुमार गोस्वामी, अजय सैनी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed