सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man died under suspicious circumstances.

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances.
विज्ञापन
वृंदावन। कोतवाली क्षेत्र की अद्धा चौकी अंतर्गत टीएफसी के समीप डूडा फ्लैटों में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजन में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव को घर के बाहर रखकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

आगरा के फतेहपुरसीकरी निवासी हरिश्चंद्र का बेटा रामकेश (24) पिछले कई वर्षों से वृंदावन में रहकर एक ढाबे पर काम करता था। श्रीनिवास ने बताया कि मंगलवार सुबह भाई रामकेश ढाबे से घर लौटा, उसने बताया कि ढाबा संचालक तथा वहां काम करने वाले दो साथियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है। उन्होंने रामकेश को सुबह पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी थी, लेकिन वह ढाबे की गाड़ी वापस खड़ी करने की बात कहकर दोबारा वहां चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में ढाबा संचालक का फोन श्रीनिवास के पास आया। उसने बताया कि रामकेश की तबीयत बिगड़ गई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो रामकेश मृत अवस्था में मिला। परिजन ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed