{"_id":"6a67b0f9b08c52ed5a0f5479","slug":"an-iron-gate-and-other-items-stolen-from-a-house-were-taken-by-a-neighbor-and-sold-to-a-scrap-dealer-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103645-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घर से चोरी हुए लोहे के गेट व समान पड़ोसी ने चोरी कर कबाडी को बेच डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घर से चोरी हुए लोहे के गेट व समान पड़ोसी ने चोरी कर कबाडी को बेच डाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। मथुरा दरवाजा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन घर से चोरी हुए लोहे के छोटे गेट व लोहे का सामान चोरी हो गया। आरोप है कि घर के समीप रह रहे पड़ौसी ने ने ही सामान चोरी कर कबाड़ी को बेच डाला। रिक्शा में चोरी का सारा सामान लाद कर जा रहे कबाड़ी को पूर्व पार्षद ने देखा तो वह हैरान रह गए। इस मामले में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
मथुरा दरवाजा क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क के सामने रहने वाले पूर्व पार्षद मुस्तफा आलम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वे अपने मकान में मरम्मत कार्य करवा रहे हैं। इस दौरान घर से निकाले गए लोहे के छोटे गेट और अन्य सामान कमरे में रखे थे, जो तीन दिन पहले रात को चोरी हो गए। पीड़ित अपने सामान की खोजबीन में जुटे थे कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने घर के पास एक कबाड़ी के रिक्शा पर वही सामान लदा देखा गया।
पूछताछ में मथुरा गेट व्यापारी मोहल्ला निवासी कबाड़ी मुन्ना ने बताया कि यह सामान उनके पड़ौस में रहने वाले एक ही परिवार के लोगों ने बेचा है। वह इस सामान को उल्लू बाग स्थित अपने गोदाम ले जा रहा है। कबाड़ी द्वारा सामान ले जाने का वीडियो भी पीड़ित ने बना लिया और पुलिस को तहरीर के साथ प्रस्तुत किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पूर्व सभासद की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चोरी का माल भी बरामद किया जाएगा।