सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   APS performed in Pre-Subroto Cup Football Tournament

Mathura News: प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में एपीएस का शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
APS performed in Pre-Subroto Cup Football Tournament
विज्ञापन
मथुरा। आर्मी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में हुए नॉर्थर्न कमांड (क्लस्टर-बी) प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में एपीएस मथुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को परास्त किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एपीएस कानपुर, प्रयागराज, रायवाला तथा मथुरा कैंट की टीमों ने भाग लिया।
Trending Videos

अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एपीएस रायवाला ने कानपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए विवेक नेगी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। अंडर-15 बालक वर्ग में मेजबान मथुरा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कानपुर को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आदर्श राज को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में भी मथुरा का दबदबा रहा। टीम ने फाइनल में कानपुर को 3-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनीशा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुरभि खरे, कर्नल चारु शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. मोनिका साही, उप-प्रधानाचार्य केपी गीता सुधाकरन एवं लेफ्टिनेंट कर्नल संध्या लक्ष्मी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह, आलोक शर्मा एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed