{"_id":"697e6bfc5531e5f19802ce0f","slug":"beware-a-gang-of-thieves-is-active-in-the-city-stealing-from-wives-and-children-two-homes-were-burgled-mathura-news-c-29-1-mtr1022-514210-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सावधान...शहर में बीवी-बच्चों संग चोरी करने वाला गैंग सक्रिय, दो घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सावधान...शहर में बीवी-बच्चों संग चोरी करने वाला गैंग सक्रिय, दो घरों में चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में दिन में घरों को निशाना बनाने वाले गैंग सक्रिय है। गैंग में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। शुक्रवार को महाविद्या कॉलोनी में शिक्षक की पत्नी को बेहोश करके महिला ने लाखों का सामान साफ कर दिया। जनरल गंज में घर में घुसकर नकदी साफ कर दी। दोनों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। सूचना के बाद भी पुलिस ने मुआयना करना तक उचित नहीं समझा।
महाविद्या कॉलोनी के रहने वाले शिक्षक अक्षय भारद्वाज ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे, जबकि बेटा दिल्ली में रहता है। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह कमरे में सो रही थीं। तभी एक पुरुष व महिला गोद में बच्चे को लेकर कॉलोनी में घूमने लगे। एक अन्य महिला घर में घुस गई। महिला ने उनकी पत्नी को कुछ सुंघाया, जिससे वह गहरी नींद में सो गईं। इसके बाद घर की अलमारी, बेड और अन्य सामान को करीब एक घंटे तक खंगालने के बाद लाखों के जेवरात और नकदी आदि साफ कर दिए। शाम पांच बजे शिक्षक घर लौटे तो उन्होंने अलमारी आदि खुली देखीं, उन्होंने घर का सामान गायब देखा तो पत्नी से पूछा मगर वह कुछ नहीं बता सकीं। इसके बाद घर के सीसीटीवी चेक किए तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।
शिक्षक ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को ऑनलाइन कर दी। थाना गोविंद नगर में भी सूचना दी मगर पुलिस ने मौका मुआयना तक नहीं किया। उन्होंने बताया कि बाहर एक पुरुष व महिला गोद में बच्चे को लिए निगरानी करते रहे, जबकि उनकी साथी ने घटना को अंजाम दिया।
दूसरी घटना, कोतवाली के बंगाली घाट स्थित सप्तऋषि नगर निवासी सुनील सारस्वत के घर में हुई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह छत पर बैठे थे। दोपहर तीन बजे नीचे उतरकर आए तो पेंट गायब थी। उसमें करीब पांच हजार रुपये की नकदी थी। उन्होंने पूछताछ कि तो पता चला कि घर में एक भिक्षुक महिला घुसी थी, कुछ ही मिनटों में लौटकर चली गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
Trending Videos