{"_id":"69cf816f1a4e62f78c00141c","slug":"big-relief-for-passengers-tanakpur-mathura-special-train-to-run-daily-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा से टनकपुर का सफर हुआ आसान, हर रोज दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन; इन शहरों से गुजरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा से टनकपुर का सफर हुआ आसान, हर रोज दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन; इन शहरों से गुजरेगी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार
टनकपुर-मथुरा-अछनेरा स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह के सातों दिन चलेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के इस फैसले से टिकट की दिक्कत कम होगी और कई शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
ट्रेन सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सौगात दी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टनकपुर-मथुरा-अछनेरा रूट पर संचालित स्पेशल ट्रेन को अब रोजाना चलाने का निर्णय लिया गया है।
इस मंजूरी के बाद अब यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए सप्ताह के विशेष दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब तक टनकपुर-मथुरा-अछनेरा स्पेशल ट्रेन (05061/05062) सप्ताह में केवल पांच दिन चलती थी, जिससे यात्रियों को टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था।
सीमित फेरों के कारण अक्सर लंबी वेटिंग लिस्ट बन जाती थी। रेलवे के इस नए निर्णय के बाद अब यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन संचालित होगी। यह ट्रेन टनकपुर, पीलीभीत, बरेली, कासगंज होते हुए मथुरा और अछनेरा तक जाएगी, जिससे कई महत्वपूर्ण शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।
कासगंज-मथुरा पैसेंजर का गंगापुर सिटी तक अस्थायी विस्तार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 55335/55336 कासगंज जंक्शन–मथुरा जंक्शन पैसेंजर का अस्थायी विस्तार गंगापुर सिटी तक कर दिया है। यह व्यवस्था 4 से 15 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगी। विस्तार के बाद गाड़ी अब मथुरा जंक्शन से आगे भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी और श्री महावीर जी होते हुए गंगापुर सिटी तक संचालित होगी। वापसी में भी यही मार्ग रहेगा। इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को सीधी और अधिक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
बढ़ाई जाएगी टिकट वेंडिंग मशीनों की संख्या
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मथुरा जंक्शन और कोसीकलां स्टेशन पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) मशीनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी जा रही है। इन मशीनों के माध्यम से यात्री बिना लाइन में लगे आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। वर्तमान में मथुरा जंक्शन पर 9 और कोसी कलां में 2 मशीनें लगाई गई हैं। मशीनों को बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने तर्क दिया है कि मशीनों के लगने से टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुविधाजनक सेवा मिल सकेगी।
Trending Videos