{"_id":"69c722a5b57c2c03840b9a97","slug":"bloody-clash-between-two-group-in-mathura-over-removal-of-vehicles-from-road-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाहन हटाने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से काटकर अलग कर दिया युवक का कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन हटाने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से काटकर अलग कर दिया युवक का कान
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
सार
रास्ते में खड़े वाहन को हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक युवक से मारपीट के बाद मुंह से कान काटकर अलग कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
fight demo, man fight
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर सूरज फाटक के पास वाहन हटाने को लेकर हुई मारपीट में युवक का कान काट कर अलग कर दिया। बचाने आए साथी को भी पीटकर घायल कर दिया।
शुक्रवार रात गांव सूरज निवासी ओमवीर उर्फ़ गुल्ला अपनी स्कूटी से गांव जा रहा था। थोड़ी देर पहले ही रेलवे फाटक खुला था तो वह अपनी स्कूटी को साइड कर रहा था, तभी पीछे से डीजे लगी मैक्स आई। इसका चालक लगातार हार्न बजाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मैक्स चालक और उसके आधा दर्जन साथियों ने मारपीट कर दी।
Trending Videos

चालक आगरा के अछनेरा निवासी दीपू ने मुहं से ओमवीर का कान काट कर अलग कर दिया। उसे बचाने आए शिवकुमार को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दीपू और उसके साथी यतेंद्र को पकड़ लिया है। दीपू ने बताया कि वह राया में विवाह कार्यक्रम में आए थे।
घटना की जानकारी होते ही थाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। आरोप है दूसरे समुदाय के लोगों ने भी दोनों युवकों को पीटा। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लिया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें-बहुत बहादुर निकले विजय: जान की परवाह किए बिना बचाई यात्री की जान, चलती ट्रेन से गिर गया था मुसाफिर; Video