{"_id":"6a57948eaf41349c7c072e0a","slug":"brother-in-law-sentenced-to-life-imprisonment-for-murdering-his-wife-brother-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिर कुचलकर साले की हत्या, जीजा ने इसलिए मारा था पांच साल का मासूम; दोषी को मिली आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिर कुचलकर साले की हत्या, जीजा ने इसलिए मारा था पांच साल का मासूम; दोषी को मिली आजीवन कारावास की सजा
Wed, 15 Jul 2026 07:40 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:40 PM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया था। जीजा ने अपने पांच वर्षीय साले को बेरहमी से माैत के घाट उतार दिया था। मासूम का खून से सना शव जंगल में मिला था।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव झरौठा में पत्थर से साले का सिर कुचलकर हत्या करने वाले जीजा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
झरौठा निवासी उदयवीर ने बलदेव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि 8 मई 2021 की रात करीब आठ बजे आगरा के बोदला निवासी दामाद विष्णु उनके घर आए और अपनी पत्नी प्रीति को साथ ले जाने की बात कही। रात होने के कारण उन्होंने बेटी को सुबह भेजने के लिए बोला तो वह नाराज हो गया। देर रात वह अपने 5 वर्षीय साले भिकारी को अपने साथ जंगल में ले गया। काफी देर बाद विष्णु तो लौट आया लेकिन बेटा नहीं आया।
पूछताछ की तो विष्णु ने बताया कि भिकारी की सिर कुचलकर उसने हत्या कर दी है। घर से करीब एक किलोमीटर दूर उन्हें भिकारी का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने विष्णु को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इससे पहले शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने डीजीसी की दलील, गवाह, साक्ष्य और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विष्णु को हत्या को दोषी करार दिया गया था।