फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Class 2 Student Killed After Being Run Over by School Bus in Mathura

मथुरा में दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

Thu, 16 Jul 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 10:00 AM IST
सार

मथुरा के राल गांव में स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा के छात्र नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज में हंगामा और तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Class 2 Student Killed After Being Run Over by School Bus in Mathura
बस ने मासूम को कुचला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेलखू निवासी नितिन पुत्र गंगदेव राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह बस से पढ़ने आया था। बस चालक नशे की हालत में बताया गया। छात्र ठीक से बस से उतर भी नहीं पाया। चाली ने बस आगे बढ़ा दी। स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कॉलेज पहुंच गए और गुस्से में कॉलेज के मुख्य गेट, खिड़कियों के शीशे समेत अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर चौकी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल तैनात था और माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश जारी थी। वहीं पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है। छात्र के शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed