{"_id":"6a587a51c8c4a762bb0d0074","slug":"wall-dispute-turns-violent-villagers-attack-police-vehicle-in-mathura-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ने करा दिया बवाल: दो पक्षों में टकराव, पुलिस वाहन में तोड़फोड़; पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ने करा दिया बवाल: दो पक्षों में टकराव, पुलिस वाहन में तोड़फोड़; पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए
Thu, 16 Jul 2026 11:59 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:59 AM IST
सार
मथुरा के सुरीर क्षेत्र के गांव बेरा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उग्र ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंचे सीओ मांट ने भारी पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया, जबकि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस वाहन में तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव बेरा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग पुलिस के साथ ही अभद्रता करने लगे। पुलिस वाहन के आगे खड़े होकर रोकने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों से अभद्रता। विवाद बढ़ने पर उग्र भीड़ ने हमला कर पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों को वहां से हटना पड़ा। थोड़ी देर बाद सीओ मांट भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे स्थिति को नियंत्रित किया।
ये भी पढ़ें - मथुरा में दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने कॉलेज में की तोड़फोड़
घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। गांव में बेरा निवासी संदीप कुमार और कुमरपाल, अमर सिंह आदि में दीवार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। कुमरपाल पक्ष के लोग रोड के साइड दीवार नहीं लगाने विरोध कर रहे थे, जबकि संदीप पक्ष जबरन दीवार लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात में दोनों पक्षों में विवाद पनप गया। संदीप ने 112 पीआरवी पुलिस बुला ली तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को ही निशाना बना लिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गजब की तस्वीर: जिस स्ट्रेचर पर ले जाए जाते हैं मरीज, उससे ढोई जा रहीं ईंटें; फिर चर्चा में मथुरा का ये CHC
वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मांट भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन का निरीक्षण करने के साथ वायरल वीडियो भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर विवाद करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: आलीशान गेट, चमचमाती सड़कें और फैंसी लाइटें...गोवर्धन की 40 एकड़ की इस कॉलोनी पर चला बुलडोजर; देखें VIDEO