फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Child's body could not be recovered for the second consecutive day due to rising water levels.

Mathura News: जलस्तर बढ़ने से दूसरे दिन भी नहीं निकाला जा सका बच्चे का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Child's body could not be recovered for the second consecutive day due to rising water levels.
बच्चे का शव निकालने के दौरान घाट पर मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य। 
बलदेव। तीन वर्षीय माधव हत्याकांड में शव को निकालने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी। यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण पुलिस-प्रशासन की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। लगातार जलस्तर बढ़ने से शव के अवशेष बहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 28 जून को मासूम माधव के शव को महावन स्थित ब्रह्मांड घाट पर जमीन खोदकर दबाया गया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने प्रशासन से अनुमति लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते दूसरे दिन बुधवार को भी सफलता नहीं मिल सकी। सीओ संजीव राय ने बताया कि यमुना का जलस्तर सामान्य होने पर ही शव को बाहर निकाला जा सकेगा। इधर, पुलिस ने पति कृष्ण मुरारी की तहरीर पर पत्नी रुचि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

--
ये है मामला
बीती 28 जून को रुचि अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान तीन वर्षीय माधव अपनी मां को बार-बार टोक कर परेशान कर रहा था। प्रेमी से बातचीत में खलल पड़ता देख मां बाैखला गई। उसने हैवानियत की हदें पार करते हुए बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। मासूम की सांसें थमने के बाद महिला ने परिजन को गुमराह किया। इधर बच्चे की सामान्य मौत समझकर परिजन ने शव को यमुना किनारे जमीन में दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed