{"_id":"69cd7088cd86cc40a7064408","slug":"conductor-caught-transporting-9-passengers-without-tickets-mathura-news-c-369-1-mt11018-144473-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा परिचालक की करतूत: रोडवेज बस में बिना टिकट ले जा रहा था 9 यात्री, जांच टीम ने पकड़ा; छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा परिचालक की करतूत: रोडवेज बस में बिना टिकट ले जा रहा था 9 यात्री, जांच टीम ने पकड़ा; छूट गए पसीने
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में चेकिंग के दौरान रोडवेज बस में 9 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। मामले में संविदा परिचालक और चालक की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की तैयारी है।
रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा परिवहन निगम की टीम ने एक संविदा परिचालक को बिना टिकट 9 यात्रियों को ले जाते हुए पकड़ लिया। जांच टीम ने मौके पर यात्रियों से भी पूछताछ की।
नियमित चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने मथुरा डिपो की बस को मथुरा से गोवर्धन जाते समय रास्ते में रोका। चेकिंग के दौरान बस में 9 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया मामले में संविदा परिचालक के साथ ही संबंधित बस चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एआरएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके।
Trending Videos