फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress city president in trouble for commenting on mayor

Mathura: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने मेयर के खिलाफ फेसबुक पर की ऐसी टिप्पणी, बुरे फंसे...भाजपा में आक्रोश

Wed, 11 Jun 2025 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 12:48 PM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने फेसबुक पर महापौर पर भद्दी टिप्पणी कर दी। इसे लेकर भाजपा में आक्रोश है। वे इस मामले में फंस सकते हैं। 

विज्ञापन
Congress city president in trouble for commenting on mayor
हंगामा करते पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में फेसबुक पर महापौर विनोद अग्रवाल के खिलाफ टिप्पणी करने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम फंसते नजर आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अड़े हाथों लिया। सोशल मीडिया पर जमकर तरह-तरह के कमेंट किए गए। किसी ने उनकी टिप्पणी को अशोभनीय व आपत्तिजनक बताया तो कई उनकी आलोचना करता रहा। कहा है कि भद्दी टिप्पणी उनके चरित्र को दर्शाती है। हालांकि बाद में उन्होंने खेद भी प्रकट किया और फेसबुक से पोस्ट हटा दी।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर सोमवार को महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने पार्षदों के साथ बैठक की थी। इस दौरान सभी पार्षदों ने कॉरिडोर निर्माण पर सहमति जताई थी, लेकिन श्रीबांकेबिहारी क्षेत्र के पार्षद घनश्याम चौधरी ने इसका विरोध किया था। कांग्रेस भी कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रही है। इसी को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने मंगलवार को फेसबुक पर महापौर पर भद्दी टिप्पणी कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने पलटवार करते हुए फेसबुक पर लिखा कि महापौर एक संवैधानिक और गरिमामय पद है।
विज्ञापन


यदि कोई इस पद की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह पद का नहीं, बल्कि एक लोकतांत्रिक ढांचे और जनमत का अपमान है। वहीं अनीश वर्मा ने आलोचना करते हुए लिखा कि व्यक्ति अपने पारिवारिक संस्कार और जिस परिक्षेत्र में कार्य करता है। उसी के अनुरूप उसकी बुद्धि और विवेक कार्य करती है। लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं की आलोचना के बाद यतेंद्र मुकद्दम ने अपनी फेसबुक पोस्ट हटा दी। उन्होंने बताया है कि निगम की बैठक में सभी पार्षदों को अपनी बात रखने का अधिकार होता है, लेकिन महापौर ने घनश्याम चौधरी की एक भी बात नहीं सुनी। यह घोर अन्याय है। हालांकि उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि कई कार्यकर्ताओं ने फोन करके इसके बारे में जानकारी दी है। ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करना गलत है। हालांकि कांग्रेस विरोधी पार्टी है, विरोध करना कांग्रेस का काम है। रही बात कॉरिडोर निर्माण की तो किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इससे प्रभावित होने वालों को पूर्ण भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed