सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Consumers still searching for cylinders booking them

LPG Crisis: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, क्या स्टॉक हो गया खत्म; उपभोक्ताओं ने ये कहा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Consumers still searching for cylinders booking them
LPG गैस - फोटो : @annu_1AD
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के छाता तहसील क्षेत्र में बुकिंग के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। गांव नोगांव के लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी संचालक बुकिंग कंफर्म होने के बाद भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं करा रहा है। लोगों ने कालाबाजारी का भी आरोप लगाया है।
Trending Videos


स्थानीय निवासी उमेश शर्मा, लव शर्मा, प्रेमपाल, रामेश्वर, राजकुमार आदि ने एजेंसी प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि एजेंसी पर कुछ अनधिकृत लोग सक्रिय हैं। सामान्य उपभोक्ताओं को स्टॉक खत्म होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है। जबकि ऊंचे दामों पर सिलिंडरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेने कार्रवाई की मांग की है। ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। आपूर्ति इंस्पेक्टर मोहन प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सभी एजेंसियों पर सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। संबंधिक एजेंसी की जांच कराएगी। खामी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed