फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple launches murderous attack on youth suspected of eyeing a woman inappropriately

Mathura News: महिला पर गलत नजर रखने के शक में दंपति ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Couple launches murderous attack on youth suspected of eyeing a woman inappropriately
वृंदावन। महिला पर गलत नजर रखने की आशंका होने पर महिला पक्ष के लोगों ने मथुरा दरवाजा क्षेत्र में एक युवक पर लाठी-डंडों से जान लेवा हमला कर घायल कर दिया और रास्ते में पड़ा छोड़कर चले गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर जमुनापार निवासी कन्हैया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की शाम उनका भाई धीरज किसी व्यक्तिगत काम से वृंदावन गया था। रास्ते में उसे लखनपुर जमुनापार निवासी कपिला और उसकी पत्नी जयप्रभा मिले। दोनों धीरज को अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां कपिला ने धीरज पर आरोप लगाया कि वह उसकी पत्नी जयप्रभा पर गलत नीयत रखता है। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस और कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कपिला और जयप्रभा ने एकराय होकर धीरज पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर हमला होने से धीरज का सिर फट गया और उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी दंपत्ति धीरज को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से भाग गए। राहगीर द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धीरज को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक धीरज की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। कन्हैया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कपिला और जयप्रभा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राहुल चौधरी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed