{"_id":"6a6a581baf0768277e081274","slug":"criminal-network-active-concerns-rise-following-multiple-incidents-in-a-month-mathura-news-c-369-1-mt11009-150192-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अपराधियों का नेटवर्क सक्रिय, एक माह में कई वारदातों से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अपराधियों का नेटवर्क सक्रिय, एक माह में कई वारदातों से बढ़ी चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले में बाहरी अपराधियों के सक्रिय नेटवर्क को लेकर पुलिस महकमे में चिंता बढ़ गई है। जुलाई माह में कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं और कुख्यात ठक-ठक गैंग के खुलासे के बाद पुलिस महकमा सन्न है। अब अधिकारी ऐसे पुलिसकर्मियों पर संदेह जता रहे हैं, जो बीते माह तबादला होकर यहां आए हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये पुलिसकर्मी जैंत में पकड़े गए दरोगा की तरह तो नहीं नेटवर्क को संरक्षण दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जून में अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र से स्थानांतरित होकर जैंत थाने आए दरोगा शशांक कौशिक ने हिस्ट्रीशीटर रोहताश उर्फ विशाल और छोटू सोलंकी को बुलाकर व्यापारियों से पैसों की उगाही शुरू करा दी थी। जांच में मामले का खुलासा हुआ था। ठक-ठक गैंग सक्रिय होने का खुलासा होने के बाद जांच एजेंसियां अपराधियों के संपर्क सूत्रों की जांच में जुट गई हैं। मामलों की कड़ियों को जोड़कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं बाहरी जनपदों से तबादला होकर आए पुलिसकर्मी तो अपराधियों को संरक्षण नहीं दे रहे हैं।
--
केस-एक
24 जुलाई को हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्धन चौराहे के निकट राजस्थान रोडवेज बस से दिल्ली भेजा जा रहा करीब 85 लाख रुपये के आभूषणों से भरा पार्सल बाइक सवार बदमाश उठा ले गए थे। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन
--
केस-दो
20 जुलाई को हाईवे क्षेत्र में सिम्स हॉस्पिटल के पास कारोबारी के कर्मचारियों से टप्पेबाजी कर बाइक सवार बदमाश कार से 25 लाख रुपये उड़ा ले गए थे। मंगलवार को पुलिस ने शत प्रतिशत रिकवरी कर घटना का खुलासा किया था। ठक-ठक गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया था।
--
केस-तीन
कोतवाली क्षेत्र में नए बस स्टैंड के पास दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालु के गले से बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े सोने की चेन झपटकर भाग रहे थे तभी राहगीरों ने अलीगढ़ के रिजवान को पकड़ लिया था। दूसरी आरोपी भागने में सफल रहा था।
--
केस-चार
25 जुलाई को हाईवे थाना क्षेत्र स्थित उमा मोटर्स के शटर का ताला चोरों ने 15.65 लाख रुपये की नकदी पार कर दी थी। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अब तक आरोपियों की तलाश जुटी है।
--
सावधान...जिले में पैर पसार रहा ठक-ठक गैंग
वाहन चालक का ध्यान भटकाने के लिए गाड़ी में खराबी होने, टायर पंक्चर होने या सामान गिरने का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाला ठक-ठक गैंग जिले में सक्रिय हो गया है। वाहन चलाते समय अगर आपसे कोई इस तरह का झांसा दे तो सावधान रहें। बदमाश कार या अन्य वाहन में रखा नकदी से भरा बैग, आभूषण या कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं।