{"_id":"6a04d7839f967bb6ad047196","slug":"deled-3294-trainees-appear-for-exam-on-day-one-mathura-news-c-369-1-mt11022-146297-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड: पहले दिन 3294 प्रशिक्षुओं ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड: पहले दिन 3294 प्रशिक्षुओं ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं। उप शिक्षा निदेशक/जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में गठित सचल दलों ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल, प्रवक्ता सत्यप्रकाश और शिखा शर्मा के सचल दल ने सुबह 11:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मथुरा का निरीक्षण किया। यहां एक कक्ष में केवल एक ही कक्ष निरीक्षक तैनात मिलने पर दल ने नाराजगी जताई। तत्काल प्रत्येक कमरे में दो-दो निरीक्षक लगाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षुओं को प्रश्न पत्र के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर निशान न लगाने की हिदायत दी गई। दल ने 11:30 बजे सुभाष इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
कंट्रोल रूम प्रभारी नरेंद्र सिंह और हिमांशु रावत के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली (सुबह 10:00 - 12:00) में कुल 3488 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में से 3294 उपस्थित रहे, जबकि 194 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली (दोपहर 01:30 - 03:30) में कुल 3181 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3007 ने परीक्षा दी और 174 अनुपस्थित रहे। आज गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा होगी, जिसमें कुल 3654 प्रशिक्षु शामिल होंगे।
Trending Videos