{"_id":"6a304b1d0c1184e24406ee27","slug":"devotees-banke-bihari-deity-amidst-jostling-rush-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103135-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: धक्के और आपाधापी के बीच भक्तों ने किए आराध्य के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: धक्के और आपाधापी के बीच भक्तों ने किए आराध्य के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वृंदावन। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ के दबाव और आपाधापी के बीच भक्तों ने आराध्य के दर्शन किए। मंदिर आने वाले लाखों भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में भक्तों ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। समाजसेवियों ने जगह-जगह भंडारे और शीतल पेय के शिविर लगाकर भक्तों की सेवा की।
अधिक मास पुरुषोत्तम मास के समापन के दिन सोमवार सुबह से ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तजन उमड़ पड़े। मंदिर के पट खुलने से पहले ही श्रीबांकेबिहारी बाजार और मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में भीड़ जमा हो गई। मंदिर के पट खुलते भीड़ का रेला मंदिर में घुसा और पलभर में मंदिर खचाखच भर गया। सर्वाधिक परेशानी महिला, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हुई। भीड़ के दबाव और धक्कों से बचने के लिए भक्तजन मार्ग के किनारे की ओर बढ़ते नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने विद्यापीठ चौराहा के गेट और परिक्रमा मार्ग जुगल घाट से मंदिर तक जगह-जगह होल्डिंग एरिया में रस्सियों की मदद से उन्हें कुछ समय के अंतराल तक रोक-रोककर मंदिर ओर बढ़ाया।
कमोबेश, यही हाल श्रीराधावल्लभ मंदिर, श्रीराधादामोदर मंदिर, श्रीराधारमण मंदिर, निधिवन सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी रहा। यहां भक्तों की भारी भीड़ पट बंद होने तक लगी रही। उधर, अधिक मास के अंतिम दिन लाखों भक्तों ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। राधे-राधे के नामजप और हरिनाम संकीर्तन से परिक्रमा मार्ग गुंजायमान हो गया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि अधिक मास के समापन अपने आराध्य के दर्शन के लिए सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आए। लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।